उरई । नागिन के सपने से त्रस्त युवक ने सोमवार को सुबह गले में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली । युवक के वियाह को अभी केवल 6 महीने हुए है ।

एट थाना क्षेत्र के ग्राम खरूसा निवासी संजय पटेल ( 22 वर्ष ) ने घर के अंदर फाँसी लगा ली। जवान लड़के के इस कदम से पूरा परिवार सदमे में आ गया । 6 माह पहले ही संजय का विवाह हुआ था । बताया जाता है की 3-4 दिन पहले संजय अपनी पत्नी के साथ छत पर  लेटा था तभी नाग के एक जोड़े पर उसकी निगाह पड़ी तो उसने दोनों को  मारने की कोशिश की । इसमें वह एक को मारने में सफल हो गया लेकिन दूसरा नाग आपाधापी के बीच  सरक कर कहीं गुम हो गया ।

संजय नाग नागिन के तमाम किस्से सुन चुका था जिससे उसके मन में इस घटना को ले कर वहम घुस गया । उसे रोज सपने आ रहे थे जिसमें उसके इस यकीन की परछाईं होती थी कि उसने जोड़े के नाग को मार डाला है जिसकी वजह से नागिन उसे डस कर बदला चुकाने की फिराक में है । इसी उधेड़बुन के बीच रविवार को उसकी पत्नी ने बताया कि जीवित बचे नाग ने आज उसको डसने की कोशिश की लेकिन वह बच गई । इसके बाद संजय इस कदर खौफजदा हो गया कि रात भर सो नहीं सका और सुबह उसने खुदकुशी कर ली ।

 

Leave a comment