
कोंच-उरई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) की एक बैठक पं. रामस्वरूप रावत इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रबंधक विजय रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव विश्वंभर नारायण तिवारी तथा बिशिष्टï अतिथि प्रदेश महामंत्री विष्णु चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष विनोद पाठक, जिला संयोजक नीलेश दीक्षित, मंडल अध्य्क्ष सचिन दीक्षित, अपूर्व मिश्रा, मारुतिनंदन मिश्रा, वरुण पाठक आदि मंचस्थ रहे। कोंच नगर अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से अधिवक्ता विवेक तिवारी के नाम का प्रस्ताव किया गया जिसका हर्ष ध्वनि के साथ स्वागत करते हुये उन्हें अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। विवेक ने कहा कि जो दायित्व संगठन ने उन्हें दिया है उसका निर्वहन करने का वह भरसक प्रयास करेंगे। इसी दौरान संतोष शर्मा, रामकुमार विरथरे, राममोहन तिवारी, मनवोत्तम तिवारी, सौरभ दुवे, पंकज दुवे, गौरव दुवे, अलोक मिश्रा, विनय दुवे, हरीश दुवे, मनोज तिवारी, बृजभूषण मिश्रा, कौशल दुवे, अमित तिवारी, शैलैन्द्र पचौरी, कृष्णकुमार शर्मा, सोनपाल शर्मा, मनीष व्यास, रामू पाठक, आशीष त्रिपाठी, अंशुल सौनकिया, कपिल विदुआ, आकाश दुवे, गीतेश त्रिपाठी, जगदंबा पचौरी, विशाल चतुर्वेदी, वरुण पाठक, मनोज दुवे, पंकज वाजपेई आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज दुवे ने किया।







Leave a comment