कालपी-उरई । कालपी जोल्हूपुर राजमार्ग में गुरूवार की दोपहर को चौरासी गुम्बद के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटर साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर के अनुसार कस्बा कालपी के मोहल्ला टरननगंज निवासी 30 वर्षीय तिलक सिंह तथा सुरेन्द्र सिंह 28 वर्ष अपनी बाइक से कालपी की ओर आ रहे थे। चौरासी गुम्बद के निकट तेज रफ्तार से गुजर रहे चालक का ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक में टकरा गया जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।

Leave a comment