
उरई | प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ कर विद्युत लाइन पकड़ने की कोशिश की जिसके बाद जबर्दस्त फाल्ट होने से हड़कंप मच गया । रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुँच कर करेंट से बुरी तरह झुलसे व्यक्ति को उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया है । घायल जीआरपी का सिपाही बताया गया है जो झांसी में तैनात है ।
आज शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हुई अप्रत्याशित घटना में एक व्यक्ति ने विद्युत लाइन पकड़ ली जिससे वह बुरी तरह झुलस गया । रेलवे पुलिस ने इस व्यक्ति को जीआरपी झांसी में तैनात सिपाही बताया है जिसका नाम आसिफ (46 वर्ष ) है । आसिफ की हालत कई जगह झुलसने से बेहद नाजुक है । वह बोल भी नहीं पा रहा है । उसने पागलपन की यह हरकत क्योंकी यह जानने के लिए जीआरपी अस्पताल में उसकी हालत सुधरने का इंतज़ार कर रही है । इसी बीच उसको जिला अस्पताल से बाहर के लिए रेफर कर दिया गया है । उसकी जेब से शहर के बघौरा मोहल्ले का राशन कार्ड मिला है जिसके बाद बघौरा में उसके परिजनों का पता लगानमे की कोशिश की जा रही है ।






Leave a comment