
उरई।प्रांतीय आवाहन पर भाकपा माले के बैनर तले केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चंदौली किसानों की जबरिया किसानी योग्य भूमि पर फ्रंट कारीडोर के नाम पर भूमि अधिग्रहण एवं उरई नगर के लहरियापुरवा के वांसिदों को उजाड़ने के खिलाफ माले नेता का.राजीव कुशवाहा, का. रामसिंह चौधरी, का. हरीशंकर, राजकुमार, फिरोज के नेतृत्व में प्रदर्शन कर नारेवाजी करते हुए जुलूस उरई की सड़कों से होता हुआ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर सभा में बदला गया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव राजीव कुशवाहा ने कहा कि चंदौली के किसान नेताओं भूख हड़ताल पर बैठे किसानों से वार्ता न करने वाले चंदौली डीएम को तुन्तर हटाया जाए और सरकार किसानों से वार्ता कर जबरिया भूमि अधिग्रहण वापस ले। निर्माण मजदूर यूनियन के प्रांतीय सह सचिव का. रामसिंह चौधरी ने कहा कि मोदी योगी राज में जगह-जगह गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। नोटबंदी ने देश को पचास साल पीछे कर दिया। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में लहारियापुरवा उरई के वांसिदे पिछले बीस वर्षाे से वोटर, राशन कार्ड, आधार कार्ड है बल्कि विद्युत पोल, सड़के, मकान, नाली, बने है फिर भी गलत ढंग से नोटिस भेजकर सरकार और स्थानीय प्रशासन उनकी रिहायशी जमीन को खाली करवाना चाहता है जो अब बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गरीबों, असहायों को उजाड़ना बंद नही किया गया तो भाकपा माले जनपद जालौन से लेकर लखनऊ, दिल्ली तक प्रदर्शन करेगी। सभा में हरीशंकर, गोटीराम, भगवानदास, राजाराम, बबलू, अजीम, मरहम, बहदीन, मंगल सिंह, गजराज, अनिल, रंजन, रसूलन, इरफान अली, इरसाद अली, अजीम, हसीव, जाकिर, समाबेगम, असलम, असगर, जमील, नाजरा, प्रदीप सोनी, अलिखेश, सुरेन्द्र कुमार, सकील संतोष रानी, नारायणदास, कस्तूरी देवी, गोमती, गरिमा, काजिम, सियाराम, आदि ने उपस्थित रहे।







Leave a comment