
उरई। गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सपा जनों ने डा. राममनोहर लोहिया की 50 वीं पुण्यतिथि मनाई।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव दादी ने कहा कि संघर्ष के योद्धा समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 में अकबरपुर फैजाबाद में हुआ था एवं इनकी मृत्यु 12 अक्टूबर 1976 में दिल्ली में हुई थी। इनकी मां का नाम चंदादेवी था तथा पिता का नाम हीरालाल था। वे महान क्रांतिकारी, लेखक एवं समाजवादी विचारक थे। उन्होंने जर्मनी की बर्लिन यूनिवर्सिटी से स्नातक व पीएचडी की डिग्री प्राप्त की थी। वह सदैव अमीर गरीब की खाई को मिटाकर समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे। हम सभी को उनके जीवन को आत्मसात करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने 23 सितंबर को प्रांतीय सम्मेलन एवं पांच अक्टूबर को हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए जनपद के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने निकाय चुनावों में अध्यक्ष व वार्ड मेम्बरों के टिकट के लिए एक कमेटी बनाये जाने का एलान किया जो कि आवेदन पत्र प्राप्त कर सर्वे करके पात्र व्यक्ति को टिकट दिए जाने की सिफारिश करेगी। इसी क्रम में उरई नगर में पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा को, कालपी नगर में पूर्व विधायक डा.अरूण मेहरोत्रा को, जालौन नगर में पूर्व मंत्री श्रीराम पाल को, कोंच नगर में सरनाम यादव को, माधौगढ में पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा को, रामपुरा में केशवेन्द्र सिंह जूदेव को, कदौरा में अजहर बेग व शाकिर अली को, कोटरा में तारिक रहमानी को, नदीगांव में जगपाल सिंह यादव को टिकट देने हेतु संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा कि डा. लोहिया अपने विद्यार्थी जीवन से ही आंदोलन करने लगे थे। उन्होने भारत छोड़ो आंदोलन में भागीदारी कर उसको आगे बढ़ाया एवं संघर्षा के दौरान कई बार जेल यात्राएं भी की। वे बहुत ही ईमानदारी व सादगी भरा जीवन जीते हुए भी देश विदेश के नेताओं में प्रथम पंक्ति के नेता थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद घश्याम अनुरागी, पूर्वमंत्री श्रीराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी विष्णुपाल सिंह नन्नूराजा, पूर्व विधायक शिवराम कुशवहा, दयाशंकर वर्मा, नबाव सिंह यादव, रामरतन प्रजापति, लाखन सिंह कुशवाहा, राजीव शर्मा, मांडवी निरंजन, संजीव निरंजन, मंसब खां, सरनाम यादव, रामप्रकाश गुप्ता, शिव बालक यादव, रविन्द्र यादव, शिवेन्द्र यादव, हरिश्चंद्र तिवारी, चुन्ना हुसैन, तेजप्रताप यादव, विक्रम यादव, ज्ञानेन्द्र निरंजन, बालकराम पाल, रामलक्ष्मण, संजय पटेल, दीपक सेंगर, आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment