उरई । नगर निकायों में अध्यक्ष पद के आरक्षण की बहुप्रतीक्षित सूची राज्य पंचस्थानिक चुनाव आयोग के हवाले से जारी कर दी गई है । सबसे अहम उरई नगरपालिका का अध्यक्ष पद इस बार अनारक्षित कर दिया गया है ।

जनपद के 10 नगर निकायों में 6 प्रमुख नगर क्षेत्रों में नगर पालिकाएँ स्वशासन की बागडोर सम्हालती हैं , अन्य 6 नगर क्षेत्रों में नगर पंचायत स्तर के निकाय हैं । उरई के अलावा अन्य नगर पालिकाओं में जालौन को भी अनारक्षित रखा गया है जबकि कोंच अनुसूचित जाति और कालपी अनुसूचित जाति महिला के लिए अनारक्षित कर दी गई है ।

नगर पंचायतों में माधौगढ़ , रामपुरा , कोटरा और कदौरा अनारक्षित और कोंच व कालपी अनुसूचित जाति सुरक्षित घोषित की गई हैं ।

Leave a comment