उरई। सरकार फिल्मस के बैनर तले बन रही फिल्म भाई जान की शूटिंग जारी है। लगभग 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। तेजी से चल रही शूटिंग के कारण कलाकारों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की लेखक गुलफ्शा खां ने कहा कि यह फिल्म अपराध और आपराधिक मानसिकता वाले लोगों को यह बताने का जरिया है कि जब-जब जुल्म पैदा होता है तो भाई जान जैसे कई हाथ उसे मिटाने के लिए उठते हैं और फिर जड़ से जुल्म की सल्तनत को उखाड़ कर फेंक देते हैं। फिल्म निर्देशक निजाम खान ने बताया कि भाई जान के माध्यम् से बुंदेली भाषा और बुंदेलखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संदेश देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को इसके माध्यम् से मजबूत पहचान दी जायेगी तांकि भविष्य में दूसरे अंचलों की तरह बुंदेलखंड में भी फिल्म निर्माण प्रोत्साहित हो सके। फिल्म निर्माता छोटे-बड़े इसी भावना से भाई जान के प्रोजेक्ट को तन-मन-धन से सहयोग प्रदान कर रहे हैं। डाॅ. रेहान सिददीकी, चांद आलम, प्रदीप दीक्षित, अंशु भाईजी, संजय तिवारी, देवदत्त बुधौलिया, अनीस मलिक, शकील बुंदेली, अजय सक्सेना, जादूगर नरेश सम्राट, सोनू नामदेव, सौरभ मिश्रा, आरती सिंह, अंनत गुप्ता, हमराज हुसैन, सरस चैहान, किरन चैधरी, संजय संजोगी, बृजेश व समस्त अन्य सहयोगी फिल्म निर्माण में अपना भरपूर योगदान देने का जज्बा दिखा रहे हैं।





Leave a comment