उरई। बच्चों के पटाखा चलाने को लेकर विवाद में दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर डाली। कस्बा जालौन के मोहल्ला धुंआताल में यह नौबत पैदा तब हुई जब बच्चे पटाखा चला रहे थे और रावतान निवासी मोनू यादव तथा खंडेराव निवासी सुभाष यादव का गुजरना हुआ। दोनों पटाखों की आवाज से चिढ़ गये और बच्चों को भददी-भददी गालियां देने लगे। विजय कुमार विश्वकर्मा ने इस पर दोनों को रोकना चाहा तो दोनों में उसकी पिटाई कर डाली। विजय कुमार विश्वकर्मा ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।





Leave a comment