उरई। कदौरा थाने के चंदरसी में जुए के हार में खुन्नस खाये दबंगों ने दो भाईयों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड प्रहार करके उन्हें मरणासन्न कर दिया। जिला अस्पताल में वे नाजुक हालत में भर्ती कराये गये हैं। चंदरसी क्राइम के मामले में पहले से बदनाम गांव हैं जहां लाखों का जुआ हर रोज हो रहा है। गांव का दबंग सिददू पुत्र दुर्गा प्रसाद जुए की बड़ी बाजी हार गया जिस पर वह फड़ पर ही सभी की गाली-गलौज करने लगा। निर्दोष व राजा पुत्रगण देवी प्रसाद ने उसका विरोध किया तो उसने दोनों भाईयों पर अंधाधंुध कुल्हाड़ी चला दी। दोनों भाईयों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद सिददू भाग निकला।





Leave a comment