उरई। शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गये। जिससे उन्हें हवालात की हवा खानी पड़ गई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानीखास में ऊदल कुशवाहा शराब के नशे में चूर होकर मोहल्ले के लोगों की गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। जिस पर पुलिस ने आकर ऊदल को दबोच लिया और हवालात में बंद कर दिया। उधर दहगुवां में कई मामलों में वांछित चल रहे रंजीत कुमार को भी पुलिस ने पकड़ लिया।





Leave a comment