उरई। पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4300 रुपये की रकम बरामद की। दीपावली को देखते हुए पुलिस जुएं के फड़ों पर पैनी निगाह जमाएं हुए है। जालौन कोतवाली पुलिस को ग्राम एदलपुर में जुआ खेले जाने की शिकायत मिली। जिस पर दरोगा विश्राम सिंह ने अचानक दबिश दे दी। इसमें इंद्रजीत और कमलेश को मौके पर रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से 4300 रुपये जब्त किये हैं।





Leave a comment