उरई। सैदनगर में हाईटेंशन लाइन ने मवेशियों पर कहर ढा दिया। गांव में राजकीय इंटर काॅलेज के पास जर्जर हालत में झूल रही हाईटेंशन लाइन जिस समय टूटकर नीचे गिरी मवेशी वहीं चर रहे थे। हाईटेंशन लाइन के करंट से चार गाय, दो बछिया व एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। मवेशी पालको को इस वजह से गहरे सदमे से गुजरना पड़ गया। लाइट के फाल्ट से एक मोर की भी जान चली गई।

Leave a comment