कोंच-उरई। बीती देर शाम कोतवाली पुलिस ने ग्राम लौना में दबिश देकर हार जीत की बाजी लगाते हुये चार जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्घ कार्यवाही की है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली के एसएसआई मनोजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम लौना के मिलन केन्द्र के पास छापा मार कर जुआ खेल रहे चार लोगों पंकज पुत्र शशिकांत कुंवरपुरा, जितेन्द्र पुत्र छोटेराजा निवासी ब्यौना, नरेन्द्र पुत्र धनसिंह, हरीराम पुत्र विजयकरन निवासीगण लौना को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आये। माल फड़ पर 4960 तथा जामा तलाशी में 510 रुपये तथा ताश की गड्डी बरामद हुई है। उन्हें छुड़ाने के लिये सत्तादल के कई नेता देर रात तक कोतवाली के चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ लिखापढी करके ही मुचलकों पर छोड़ा।

Leave a comment