उरई । मेडिकल कालेज के एक छात्र को बस से खींच कर पीटा गया । शुक्रवार को कानपुर जाते समय राहिया के पास सुबह 6 बजे की गई इस घटना के चलते मेडिकल कालेज में फिर तनाव भड़क गया है । उधर खबर है कि घायल स्टूडेंट को गंभीर हालत की वजह से उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया है । इसी बीच मेडिकल कालेज को एहतियात के बतौर पुलिस छावनी बना दिया गया है । उधर ताजा घटना के कारण मेडिकल कालेज में फिर से आंदोलन शुरू हो गया है । जूनियर डाक्टरों ने ओ पी डी बंद करा दी है । सिटी मजिस्ट्रेट और सी ओ मौके पर मौजूद रह कर स्थिति पर निगाह रख रहे हैं ।

Leave a comment