उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में मजदूरों को पैसा बांटने जा रहे प्रधान को लूट लिया गया। जालौन ब्लाॅक के ग्राम लहरुआ के प्रधान कृष्णपाल सिंह गुरुवार को रात लगभग 8 बजे अपने गांव से पमां मजदूरों को पेमेंट बांटने जा रहे थे वे गांव से आधा किलोमीटर आगे ही निकले थे कि दो लोग उन्हें सामने से दिखाई दिये जिन्होंने उनके ऊपर किसी हथियार से वार कर दिया जिससे वे गिर पड़े। उनके साथ दो और लोग थे जिन्होंने उनको पीछे से पकड़ लिया। चारों लोगों ने मिलकर उनके रुपये व गले की चेन छीन ली और गाली-गलौज करते हुए भाग गये। पीड़ित प्रधान ने कोतवाली पुलिस को इस बाबत तहरीर देते हुए बताया कि दो लोगों को उनहोंने पहचान लिया है। जिनमें उनके गांव के ही इंद्रपाल सिंह व राघवजी पुत्र इंद्रपाल सिंह शामिल हैं।

Leave a comment