उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित सालाबाद डबल मर्डर केस में एक और नामजद आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। ग्राम अकोढ़ी दुबे के पास इस मामले का नामजद आरोपी संजीव नगायच जा रहा था। जिसकी मुखबरी पुलिस को समय से मिल गई। कोतवाल महाराज सिंह ने एसएसआई बृजनेश यादव के साथ पहुंचकर उसकी घेराबंदी कर ली जिससे संजीव को बचकर भाग निकलने का मौका नही मिल पाया। इस तरह दोनों ओर के मुकदमे में नामजद कराये गये 13 आरोपियों में यह दूसरी गिरफ्तारी है।





Leave a comment