कालपी-उरई। नगर पालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने से उन दर्जनों नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया है जो लखनऊ, उरई और कानपुर में बैठे अपने आकाओं के चक्कर लगाने में एड़ी-चोटी का पसीना बहा रहे थे। उधर अनुसूचित जाति महिला के रूप में प्रत्याशिता के लिए भाजपा से श्रीकृष्ण गौतम, रामसिंह सलौनिया, ज्योति प्रसाद अहिरवार, महादेव फौजी, संजय सोनकर, गंगा प्रसाद अहिरवार आदि तीन-तिकड़म में जुटे हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी से जो लोग बहुजन समाज पार्टी से जो लोग सबसे ज्यादा सक्रिय हैं उनमें जगजीवन अहिरवार, ओमकार चैधरी, धीरू गोयल और कृपा शंकर प्रमुख हैं। मालूम हो कि जगजीवन अहिरवार की पत्नी एक बार सभासद रह चुकी हैं। उधर समाजवादी पार्टी ने टिकट चयन के लिए 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। उम्मीदवार का नाम तय करने का सारा दारोमदार इसी कमेटी पर है। कांग्रेस नेता भी टिकट चयन की कवायद में जुट गये हैं।





Leave a comment