उरई। कुठौंद पुलिस ने शेखपुर अहीर में जुए के फड़ पर छापा मारा पुलिस को देखकर आधा दर्जन जुआरी फड़ से भाग निकले। लेकिन चार लोगों को मौके से दबोच लिया गया। जिनमें सोनू तिवारी पुत्र रामनरेश निवासी नावर, नितिन सक्सेना पुत्र महेश चंद्र निवासी हसेपुरा सुरई, गोविंद सिंह यादव पुत्र गोकुल सिंह यादव निवासी शेखपुर अहीर और पुष्पेंद्र पुत्र प्रेमसिंह निवासी कुरौली शामिल हैं। जुए के फड़ से 3270 रुपये पुलिस ने जब्त किये।

Leave a comment