कालपी-उरई। तहसील बार संघ का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ जिसमें रामकुमार तिवारी अध्यक्ष व देवेंद्र श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी राधेश्याम गुप्ता व सहायक चुनाव अधिकारी जयवीर सिंह की देखरेख में मतदान प्रक्रिया संपादित हुई जिसमें 116 अधिवक्ताओं में से 115 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर रामकुमार तिवारी को 76 मत मिले। दूसरी ओर उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बलराम पाल 39 मत ही प्राप्त कर सके। महामंत्री पद पर देवेंद्र श्रीवास्तव को 76 मत तथा निकटतम प्रतिद्वंदी रमेश को 39 मत मिले वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इस्लाम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सतीष निषाद, कोषाध्यक्ष बृजलाल अहिरवार, संयुक्त मंत्री पद पर मो. आमीन चुने गये। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रविंद्र श्रीवास्तव व मनोज जाटव पहले ही निर्वाचित हो चुके थे।





Leave a comment