
उरई । लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहत कर शांतिपूर्ण माहौल को छिन्न भिन्न करने के लिए शरारती तत्वों ने यज्ञशाला को आग लगा दी जिसकी बाद कुठौंद पुलिस चौकसी बरतते हुए हरकत में आ गई है ।
कुठौंद में गत वर्ष विकास खंड परिसर स्थित मंदिर पर विशाल यज्ञ और भंडारा आयोजित कराया गया था जिसके लिए लकड़ी और घास फूंस का आकर्षक मंडप तैयार कराया गया था । शुक्रवार को देर रात शरारती तत्वों ने इस यज्ञ शाला को आग लगा कर फूँक डाला । सुबह लोगों ने जब इसे देखा तो जन मानस में उत्तेजना फैल गई । मंदिर के महंत तेज राम बाबा ने पुलिस में शिकायत कर दी है । पुलिस ने शरारती तत्वों का पता लगा कर कठोर कारवाई का आश्वासन दिया है ।






Leave a comment