उरई । जयपुर में पानी पूड़ी का धंधा कर रहे युवक ने रहस्यपूर्ण परिस्थितियों में घर लौटकर आत्महत्या कर ली । मृतक का 6 माह पहले ही विवाह हुआ था । पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव अपने कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

एट थाने के हरदोई गूजर निवासी मृदुल कुशवाहा (22 वर्ष ) पुत्र हरप्रसाद ने शनिवार की रात खेत पर  बबूल के पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर ली । एक दिन पहले ही वह जयपुर से लौट कर आया था । गत 23 अप्रैल को ही  उरई के मोहल्ला बघौरा निवासी वंदना से उसका  विवाह हुआ था । इसके बाद वह वंदना को ले कर अपने भाई राहुल के पास  पूड़ी पानी के धंधे में हाथ बटाने जयपुर चला गया था ।

शनिवार को वह अकेला जयपुर से घर चला आया और उसने यहाँ फाँसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली जिसे ले कर हर कोई हैरान है । कोई भी उसकी परेशानी के बारे में नहीं बता पा रहा है । एट थाने के एस आई राम कुमार ने मौके पर पहुँच कर शव का पंचायत नामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।

 

Leave a comment