
उरई । थाना सिरसा कलार के गांव न्यामतपुर निवासी बुद्ध सिंह यादव प्रधान के खेतो पर लगभग तीन माह से किसानों को परेशान कर रहे अजगर साप को आज प्रधान की सूचना देने के बाद वन विभाग के न्यामतपुर रेन्ज के रेन्जर लल्लू सिहं कुशवाहा के साथ पहुची टीम ने कई घन्टो की कडी मशक्कत के बाद पकडने मे सफलता हासिल कर ली है । गांव वालों के अनुसार यह अजगर कई बकरियों को खा चुका है जिससे वहाँ पर जानवर चराने वाले लोगों मे हमेशा ही डर सताता रहता था और वही खेतों मे काम करने वाले किसान भी खौफजदा रह रहे थे । आज उन्हे इस डर से निजात मिल गई । सिम्हारा कासिमपुर प्रधान अरूण कुमार प्रजापति सहित कई लोगों ने मिलकर अजगर को पकड कर सरैनी के जंगल मे छोड दिया है






Leave a comment