उरई । जिले में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री को ले कर कार्रवाई का शिकंजा कड़ा कर दिया है । पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद  सिंह के कठोर निर्देश के चलते आज आटा पुलिस ने सरसौखी में अवैध शराब की बिक्री के लिए चिन्हित किए गए मूलचन्द्र को धर लिया । उसके कब्जे से 50 क्वार्टर बरामद हुए । आबकारी एक्ट के तहत उसका चालान कर दिया गया है ।

Leave a comment