
उरई । अधिवक्ता परिषद की कोंच इकाई के संयोजक सुनील लोहिया ने शनिवार को रोडवेज़ के बांदा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक से कोंच से वाया उरई , जोल्हूपुर , हमीरपुर, चित्रकूट से हो कर इलाहाबाद के लिए मंजूर की गई बस सेवा को तत्काल चालू करने की माँग की ।
गौरतलब है कि सुनील लोहिया के ही आग्रह पर कोंच के संगम तीर्थयात्रियों और हाई कोर्ट के पक्षकारों की सुविधा के लिए विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव से उक्त बस चलवाने की प्रबल संस्तुति की थी जिस पर मंत्री जी ने रोडवेज़ को निर्देश जारी कर दिये थे ।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने श्री लोहिया की माँग पर हमीरपुर के सहायक प्रबंधक को अपनी डिपो की एक बस उक्त रूट पर चलाने का फरमान जारी किया | उन्होने कहा कि बस का नंबर , स्टाफ और समय सारिणी उनके सामने पेश की जाये ।






Leave a comment