
कोंच-उरई । कोंच मंडी में ई-टेडिंग का काम शुरू हो जाने के बाद आज 14 अक्टूवर को ई-नाम दिवस मनाया गया जिसमें सबसे ज्यादा ई-टे्रडिंग करने बाले तीन व्यापारियों तथा एक किसान को विधायक के द्वारा सम्मानित कराया गया। इस अवसर पर विधायक मूलचंद्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है कि देश का किसान और व्यापारी दोनों खुशहाल हों। इसी सोच के तहत मोदी सरकार ने ई-नाम योजना की शुरूआत की है जिसके माध्यम से किसान और व्यापारी देश की अन्य मंडियों के साथ व्यापार कर सकेंगे। उनके समक्ष उनकी जिन्स बेचने और खरीदने के बहुत सारे विकल्प मिलेंगे जिससे किसानों को उनकी उपज का बाजिव मूल्य मिल सकेगा और व्यापारियों को भी बाहरी मंडियों से माल खरीदने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
चूंकि कोंच गल्ला मंडी में 14 अक्टूवर से ई-नाम योजना लांच की गई थी जिसके चलते मंडी प्रशासन ने हर माह की 14 तारीख को ई-नाम दिवस मनाने का फेसला लिया है। आज मंडी के सभागार में ई-नाम दिवस मंडी सभापति उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी की अध्यक्षता और विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसान प्रतिनिधियों के रूप में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ. केदारनाथ सिमिरिया, मंडल पदाधिकारी रामलखन इटा, तहसील अध्यक्ष चतुरसिंह निरंजन भी मंचस्थ रहे। मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने ई-टे्रडिंग और ई-नाम को लेकर विस्तार से किसानों व व्यापारियों को बताया। उन्होंने कहा कि कोंच मंडी देश की अन्य मंडियों से व्यापार करने के लिये बिल्कुल तैयार है और जैसे ही इस बाबत सरकार कोई नीतिगत फैसला लेती है, ई-ट्रेडिंग शुरू कर दी जायेगी। एसडीएम सुरेश सोनी ने कहा कि ई-टे्रडिंग और ई-नाम का जो खाका खींचा गया है उसे सरल भाषा में किसानों और व्यापारियों को समझाना मंडी प्रशासन की जिम्मेदारी है ताकि यह काम सुचारू रूप से गति पकड़ सके। किसान नेताओं के अलावा कतिपय किसानों और व्यापारियों ने अपनी दिक्कतों के बाबत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बताया। ग्रेडिंग विभाग में उपकरणों के अभाव के चलते किसानों को आने बाली दिक्कतों को लेकर भी इस बीच चर्चा की गई। इस दौरान गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, उपाध्यक्ष राममोहन रिछारिया, मंत्री धु्रवप्रताप सिंह, रामसेवक सोहाने, विनय अग्रवाल, अखिलेश बबेले, हरीमोहन सौनकिया, दिनेश खिल्ली, पंचम पटेल, संतोष गिरवासिया, राहुल तिवारी, लालजी कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, छोटे अग्रवाल, छुन्ना धनौरा, बाबूराम मिश्रा, मयंकमोहन गुप्ता, अंशुल मिश्रा, जयप्रकाश अग्रवाल, मंडी निरीक्षक छविराज, बलरामसिंह, रविकुमार, अखिलेश, अशोककुमार, अजीम, हरीशंकर नगाइच, इस्लाम, सुरेश, रमेश आदि मौजूद रहे।






Leave a comment