उरई । कस्बा कदौरा में इंटर कालेज के बाहर जमावड़ा लगाये शोहदों ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की कोशिश की । छात्रा ने इसका कड़ा विरोध किया और कालेज के जिम्मेदारों से शिकायत भी कर डाली लेकिन उन लोगों ने कोई कारवाई करने की बजाय कालेज की बदनामी के डर से मामले को किसी तरह दबा लेने की कोशिश की । बाद में छात्रा ने घर पहुँच  कर परिवार  के लोगों को बताया तो उसके पिता ने 2 लड़कों के ख़िलाफ़ थाने में तहरीर दे दी । खबर है कि पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी लड़कों के नाम सचिन और विकास बताये गए हैं ।

 

 

Leave a comment