उरई  । कदौरा में विरोधी को फ़साने के लिए पुलिस को झूठी खबर दे कर दौड़ाने वालों के ख़िलाफ़ स्थानीय पुलिस पीछे पड गई है । शनिवार को पुलिस ने फिर एक बार एक आदमी को इस हरकत के चलते बुक कर दिया ।
ग्राम चतेला निवासी देवेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को रात करीब 10 बजे कदौरा के एस ओ के सी यू जी नंबर पर फोन किया कि उसके साथ लूट हो गई है । यही नहीं उसने जिले के अधिकारियों और 100 नंबर पर भी इसकी सूचना दे डाली जिससे पुलिस को हलकान हो जाना पड़ा । एस एस आई लाखन सिंह रात में ही कार्रवाई के लिए चतेला पहुँच गए लेकिन वहाँ देखा तो कोई सनसनीखेज घटना नहीं हुई थी । इसकी बजाय देवेन्द्र का कुछ लोगों से विवाद हो गया था जिसके कारण वह लूट की घटना दिखा कर चाह रहा था कि पुलिस उसके विरोधियों पर कड़ी कार्रवाई कर दे । उसके इस कारनामे के लिए एस एस आई ने उसे जमकर फटकारा और थाने ला कर आज उसका चालान कर दिया ।

 

 

Leave a comment