उरई । कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त कारवाई में शनिवार की  शाम राम नगर में जुए के एक फड से 9 सफेदपोशों को ताश के पत्तों पर हार जीत की बाजी लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया ।

         सूचना मिली थी कि राम नगर में कांग्रेस दफ़्तर के पीछे बड़ा जुआ हो रहा है । स्वाट टीम प्रभारी अशोक कुमार और सदर कोतवाली के एसआई मुकेश कुमार ने फोर्स के साथ मौके को घेर लिया । ज्यादार लोगों को पुलिस की चुस्ती की वजह से  भागने का मौका नहीं मिल पाया । गिरफ्तार जुरियों के नाम भारत सिंह , राज किशोर , गोविंद सिंह , जान मोहम्मद , देवी शरण , अनिल कुमार , राजकुमार , काजू और रामू बताये गए हैं । फड से 51820 रुपये , आधा दर्जन मोबायल और ताश की गड्डियाँ बरामद की गयीं ।

  उधर सिरसाकलार  थाना क्षेत्र के मधापुर में बगिया में स्थानीय पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा । गिरफ्तार जुआरियों में अनुरुद्ध यादव अकबरपुर मड़ैया,  बहादुर मगापुर , वीर सिंह मगापुर , महेश कुमार अकबरपुर मड़ैया, श्याम राठौर भिटारी और संजू कुशवाहा शामिल हैं । इनसे फड पर 4200 रुपए और जामा तलाशी में 1200 रुपये की नकदी बरामद हुई ।

  हिंदुस्थान समाचार / केपी सिंह ।

Leave a comment