आटा/उरई: देवेंद्र तिवारी

क्षेत्रीय सहकारी समिति के सचिव मनीष तिवारी का यहां से क्षेत्रीय सहकारी समिति कुसमरा स्थांतरण हो गया था  । उनके स्थान पर साधन सहकारी समिति ऐर से करुण कुमार मिश्रा को अतिरिक्त चार्ज में यहां प्रभारी बनाकर भेजा गया था । बताया जाता है कि वे गत 25 सितम्बर को यहां आये और समिति के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी को अपनी ज्वाइनिंग देकर चले गए। तब से आज तक यहां पर नहीं आये । सचिव के नहीं होने के कारण सभी कार्य अवरुद्ध है। समिति में मौजूद आंकिक नरेंद्र भदौरिया, चपरासी मानसिंह ने बताया कि जब तक सचिव यहां नहीं होंगे, तब तक डी ए पी खाद मिलना सम्भव नहीं है क्योंकि वित्त के मामले में सचिव व अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से ही कार्य आगे बढ़ता है। खाद नहीं मिल पाने के कारण यहां के किसान बुरी तरह परेशान हैं। किसान रवींद्र तिवारी, श्यामनाथ तिवारी, कृपाल पांचाल, हाकिम सिंह, वीरेंद्र तिवारी ने जिलाधिकारी से सचिव की नियुक्ति की मांग की है।

Leave a comment