कोंच-उरई । सेठ बद्री प्रसाद महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयं सेवकों ने शनिवार को नगर के प्राचीन धनुतालाब पर स्वच्छता सेवा शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन कर तालाब परिसर की साफ सफाई की। इस दौरान वक्ताओं ने साफ सफाई से रहने की बात कही।

प्राचीन धनुतालाब पर शनिवार सुबह से जुटे सेठ बद्री प्रसाद महाविद्यालय के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने स्वच्छता सेवा अभियान का प्रारंभ कर लंका विजय हनुमान मंदिर से लेकर धनुतालाब पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। तालाब में पड़ी गंदगी को निकाल कर नष्ट किया तथा वहां निवास कर रहे परिवारों को सफाई से रहने की नसीहत देकर स्वच्छता के लाभ बताये। इस दौरान सम्पन्न हुई स्वच्छता गोष्ठी में बोलते हुये प्राचार्य डॉ. सावित्री गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ्य जीवन जिया जा सकता है, वही कोऑर्डीनेटर कन्हैया नीखर ने स्वच्छता की परिभाषा बताते हुये कहा कि आस पास की साफ सफाई के आलावा स्वच्छ वातावरण एवं धूम्रपान, नशा आदि व्यसनों की भी सफाई जरूरी है। इस मौके पर एनएसएस के स्वयं सेवकों ने मलिन बस्ती में भी जाकर साफ सफाई के बाबत बताया। इस दौरान कपिल, राम, नसीम कुरैशी, डॉ. ब्रजेन्द्र निरंजन, पुष्पेंद्र कुमार, भारती यादव, संध्या, नेहा, आकांक्षा, धमेंद्र, सरताज आदि छात्र छात्रायें शिक्षक मौजूद रहे।

 

Leave a comment