उरई   । चुर्खी थाने  के नसीरपुर में एक किशोर ने अज्ञात कारणों से फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली ।

शनिवार को उक्त गाँव में सुरेन्द्र सिंह का पुत्र अंकज (16वर्ष) सुबह निकल गया था । लगभग 10 बजे वह वापस लौट आया और खेतों पर चला गया । उसने वहीं अंगौछे का फंदा बनाया और बबूल के पेड़ पर फाँसी लगा कर लटक गया । हार गए लोगों ने जब उसका शव फाँसी पर झूलता तो घर खबर की जिससे परिवार में कोहराम मच गया । बाद में घर वालों ने पोस्टमार्टम कराये बिना शव का जल प्रवाह कर दिया । अंकज गाँव के ही इंटर कालेज में 9वीं कक्षा का छात्र था ।

 

 

Leave a comment