जालौन -उरई। दूध के पैसों के लेनदेन को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूधिया को पकड़ लियाि और उसे कोतवाली ले आयी।

दूधिया बलवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी लौना दूध लेने का काम करता है। ग्राम छानी निवासी मैसी कुशवाहा से वह दूध लेता था। दूध देने के नाम पर मैसी कुशवाहा ने 20 हजार रुपये अग्रिम ले लिये थे जब रविवार को दूधिया अपने पैसे लेने पहुंचा तो दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान पशु पालक ने अपने गांव में आये दूधिया की शिकायत डायल 100 पर कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूधिया को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही हैं कोतवाल महराज सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने दूसरे पक्ष को भी बुलाया है। दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद कार्यवाही की जायेगी।

 

 

Leave a comment