जालौन -उरई। दवा लेने गये ग्राहक की मोटर साइकिल चोरी हो गयी। बाइक चोरी की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से की है।

प्रयाग नारायण दुबे पुत्र राजाराम दुबे निवासी उरगांव, रामजी मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आये थे। गली में भीड़ होने के कारण उन्होंने अपनी बाइक नंबर यूपी 92 डी 5499 को घनश्याम पोरवाल राजश्री वालों की दुकान के सामने खड़ी कर दी थी। जब वह दवा लेकर वापस आये तो उनकी मोटर साइकि गायब थी। उन्होंने बाइक चोरी की जानकारी तत्काल कोतवाली पुलिस को दी।

Leave a comment