उरई । नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों का चयन दिपावली के बाद बसपा की बैठक में किया जायेगा। उक्त बात बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि ने एक भेंट वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अनारक्षित सीटों पर सामान्य व पिछड़े वर्ग के ही संगठन से जुड़े जमीनी कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जनपद की हर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में दमदार प्रत्याशी उतार कर चुनाव लड़ेगी प्रत्याशियों चयन का काम दिपावली के बाद होने वाली संगठन की बैठक कर दिया जायेगा। बसपा जिलाध्यक्ष श्री शिरोमणि ने बताया कि चुनाव लडने वाले दावेदारों से आवेदन मांगे जा रहे है इन आवेदन पत्रों को लेने के लिए नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में पहले ही बसपा प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जनपद की नगर पालिका परिषद उरई व जालौन अध्यक्ष सीट को अनारक्षित घोषित किया गया है। इस लिए इन सीटों पर अध्यक्ष पद का चुनाव लडने के लिए पार्टी के सामान्य व पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि बसपा जनपद की सभी सीटों पर पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा भी जमायेगी।

 

Leave a comment