
उरई । सदर तहसील कार्यालय परिसर में लगा हैंडपंप विगत सप्ताह भर से खराब है। जिसे ठीक कराये जाने का संज्ञान तहसीलदार ने आज तक नहीं लिया। हैंडपंप खराब होने से हर रोज अपनी समस्याओं को लेकर सैकड़ों फरियादी प्यासे इधर उधर भटकने को विवश हो रहे हैं। जब इस मामले में गहराई से जानकारी की गयी तो पता चला कि जितने बार भी उक्त हैंडपंप खराब हुआ है तहसीलदार ने कभी भी उसे ठीक नहीं कराया। हर बात हैंडपंप को ठीक कराने के लिये वहां बैठने वाले स्टाम्प बिक्रेता व अधिवक्ताओं के साथ ही परिसर के बाहर बैठने वाले फुटपाथी दुकानदार चंदा करके अब तक हैंडपंप को ठीक कराते रहे हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि तहसीलदार ने कार्यभार संभालने के बाद सार्वजनिक शौचालय व पेशाबघर में ताला जड़वा दिया था।
गौरतलब हो कि उरई तहसील परिसर में लगा हैंडपंप सप्ताह भर पहले खराब हो गया था। जिसे आज तक ठीक नहीं कराया जा सका है। हैरत की बात तो यह है कि तहसील में हर रोज सैकड़ों की संख्या में फरियादी किसी न किसी समस्या को लेकर आते रहते हैं। वह भी हैंडपंप खराब होने से हीट मौसम में अपना कंठ तर नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें प्यास लगने पर वह तहसील परिसर से बाहर निकलकर इधर उधर पानी पीने को विवश हो रहे है। ताज्जुब की बात तो यह है कि तहसीलदार खराब हैंडपंप को ठीक कराने में क्यों गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं यह सवाल लोगों के दिमाग में बिजली की तरह कौंधता रहता हैं। तहसील कार्यालय सूत्रों की मानें तो तहसीलदार ऐसे कार्यों के प्रति कभी भी गंभीरता नहीं दिखाते है। यही कारण है कि उन्होंने अपना कार्यभार संभालने के बाद भी सबसे पहले अपने कार्यालय के पीछे बने शौचालय व बाथरूम में ताला डलवा दिया था जिनमें आज तक ताला डला हुआ है। तो वहीं तहसील आने वाले ग्रामीणजन लोग विशेषकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।






Leave a comment