कोंच (उरई )। उपखंड अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मुहल्ला जवाहर नगर मियागंज में आज विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कई बकायादार उपभोक्ताओं के घर घर राजस्व बसूली करने के उद्देश्य से बिजली कनेक्शन चैक किये गए और बकाया बिल राशि जमा न करने पर उनके घरों की बत्ती गुल कर दी गयी है। इसकी भी हिदायत दी गयी है कि अगर बकायदारी जमा न की गयी और कनेक्शन जुड़ा पाया गया तो ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जायेगी जो उपभोक्ता खुद जिम्मेदार होंगे। जवाहर नगर में चेकिंग के दौरान 13 उपभोकाताओं के कनेक्शन काटे गए और राजस्व वसूली के रूप में 1 लाख 20 हजार रुपया वसूल किये गए। चेकिंग टीम में अवर अभियंता आलोक कुमार खरे, टीजीटू प्रभुदयाल कुशवाहा, पिंटू शर्मा, वुधु लाल, जीतू पटेल, धीरज, दीपक, अनूप सिंह, जितेंद्र, काजू महाराज सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। चैकिंग के दौरान उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।






Leave a comment