उरई|। रविवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर खड़े ट्रक से जा भिड़ा । हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई । उसके सहायक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

हादसा लगभग सुबह 5 बजे हुआ जब झांसी के ओर से आ रहे डंपर चालक को चमारी नाला पुल के पास झपकी लग गई । वहाँ एक ट्रक खराब होने के कारण पहले से खड़ा था । टक्कर डंपर की रफ़्तार तेज होने से इतनी भीषण रही कि खड़े ट्रक के परखच्चे उड़ गए ।  इसमें डंपर के ड्राइवर सुमित उर्फ बृजेश यादव निवासी परौसा थाना गरौठा जिला झांसी की मौके पर ही मौत हो गई  जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया । खबर पा कर पहुँची  पुलिस ने  उन्हे किसी तरह बाहर निकाला । हेल्पर को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है ।

 

Leave a comment