कोंच (उरई )। पुलिस की सख़्ती के बाद भी बाहन चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वह रोज एक न एक घटना करके पुलिस के लिये चुनौती बन रहे हैं। यहां कोतवाली के ग्राम धनौरा के गौरव पुत्र भगवान सिंह अपने परिवार के साथ नया पटेल नगर राम कुण्ड के पास रहते हैं। घटना 7 अक्टूबर की है गौरव अपने मकान के अंदर खाना खाने के बाद लेट गया और अपनी मोटर। साईकिल हीरो होण्डा डीलक्स यूपी 92 पी 0769 को गेट के पास लोक करके खड़ी कर दी। सुबह देखा ताला तोड़कर चोर मोटर साईकिल को लेकर चम्पत हो गए।उसने काफी खोज बीन की लेकिन मोटर साईकिल का कोई अता पता नहीं चल पाया गौरव ने इस सम्बन्ध में कोतवाली में तहरीर दी है। जहां पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।






Leave a comment