माधौगढ़-उरई । एनसीसी कैडेटों ने नगर में जागरूकता को लेकर मार्च निकालकर लोगों को स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी और हर नगरवासी को इसमें सहयोग करने का अनुरोध किया।

एनसीसी प्रभारी उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने एकत्रित होकर नगर में स्वच्छता की अलख जगाने की मंशा से मार्च निकालकर नगरवासियों का आवाहन किया कि वह अपने घर को ही स्वच्छ न रखें बल्कि उनकी जिम्मेदारी है कि वह अपनी गलियों से सफाई अभियान का आगाज कर समूचे नगर को गंदगी से छुटकारा दिलाकर नगर को गंदगी से मुक्त रखने में सहयोग करें। कैडेटों का कहना था कि यदि नगर स्वच्छ रहेगा तो निश्चित रूप से आप लोगों को बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने नगरवासियों से अनुरोध किया कि खुले मैं शौच न जायें बल्कि शासन की योजना का लाभ उठाकर यदि किसी के आवास में शौचालय नहीं है तो वह नगर पंचायत में आवेदन कर शौचालय का निर्माण करायें और अनुदान पायें। कैडेटों ने निकाय चुनाव में साफ सुथरे उम्मीदवार को अपना मत देकर नगर के विकास में सहभागी बनें।

Leave a comment