उरई (जालौन)। जिला अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह ने अपनी टीम के साथ जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के निर्देश पर वीर सिंह यादव पुत्र सुदामा प्रसाद यादव निवासी ग्राम गोहन के खोया, दूध, घी निर्माण के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर क्रीम का नमूना लिया गया तथा बीस किलो खोया को नष्ट मौके पर ही करवा गया। इसके साथ ही माधौगढ़ तहसील के ग्राम आलमपुर में सुरेन्द्र सिंह यादव की खोया भट्टी प्रतिष्ठान से खोया, दूघ तथा वनस्पति का नमूना लिया इसी क्रम में कस्बा माधौगढ़ के बाजार में छापा मारकर दुकान से नमकीन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसी क्रम में कस्बे से शिवकुमार की किराना दुकान से धनिया का नमूना लिया गया। अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह ने अपनी टीम के साथ कुल दस नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जाने का काम किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा की गयी छापा मारी की खबर लगते ही कस्बा माधौगढ़ के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया और दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद करके भाग जाने में सफल हो गये। छापामारी के दौरान विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेशचन्द्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह के साथ ही सुपर बाइजर महेन्द्र कुमार व सतीश कुमार सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment