कदौरा (उरई )।

विकास खंड के कदौरा में दिनों दिन गहराते जा रहे विद्युत संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के ब्लाक सचिव का. रामसिंह चौधरी की अगुवायी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विद्युत कटौती बंद करने की मांग उठायी। इसी के साथ 13 सूत्रीय मांगों को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया।

गौरतलब हो कि विकासखंड के गांवों में विद्युत आपूर्ति के लिये ग्राम बबीना में बिजली हॉर्स पावर तो है। लेकिन बबीना क्षेत्र एवं बबीना के आसपास के क्षेत्र बिजली एवं पानी की किल्लत से बुरी तरह जूझ रहे हैं। आधाधुंध कटौती की वजह से ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को बिजली की सप्लाई नहीं मिल पा रही है । बिजली की सप्लाई ना मिलने के कारण पानी की समस्या बहुत जटिल बन चुकी है यहां पर बिजली का असर किसानों को भी परेशान कर रहा है किसान भी बिजली की कटौती को लेकर बहुत परेशान है। एक तो बिजली आती ही नहीं है और आती भी है तो इतनी कम आती है इतना फेस कम आता है जिससे किसानों के  ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। किसान पलेवा करने के लिए परेशान है एक और नहर से परेशान है। नहर का पानी नहीं मिल पा रहा है वही बिजली ना आने के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं जिससे किसान के खेत सूखे पड़े हुए हैं। पलेवा ना होने की वजह से किसान परेशान है और यदि बिजली ना आने का रवैया इसी तरह रहा तो किसान आंदोलन में उतर सकते हैं किसान महेश पांडे अशोक त्रिपाठी विजय सिंह प्रताप सिंह अनिल उपाध्याय भानु सिंह  मानव सेवा भागीरथ यादव राजेश सिंह राजेंद्र त्रिवेदी किसान बिजली की समस्याओं से बुरी तरह जूझ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं का कहना था कि यदि समय रहते क्षेत्र में विद्युत कटौती बंद न हुयी तो वह आंदोलन को तेज किया जायेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान तेरह समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाया गया।

Leave a comment