
जालौन -उरई। दीपावली के त्यौहार को देखते हुये नगर की शांति को बनाये रखने के लिये चौकी प्रभारी ने नगर में संचालित आधा दर्जन होटलों व ढाबों का निरीक्षण किया तथा होटलों व ढाबों पर शराबियों को न बैठाने तथा शराब न पीने देन की हिदायत होटल व ढाबा संचालकों को दी है।
त्यौहार व नगर निकाय के संभावित चुनावों को देखते हुये पुलिस प्रशासन खासा चौकन्ना है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिये प्रयासरत है। इसके लिये चौकी प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने औरैया रोड पर संचालित राजावत ढाबा, नटराज ढाबा, बाबा ढाबा, मिलन ढाबा, माया होटल तथा बस स्टैंड पर संचालित पूनम होटल का निरीक्षण किया तथा शराब की तलाशी ली। लेकिन किसी भी होटल में शराब नहीं मिली। चैकी प्रभारी ने सभी होटल संचालकों व ढाबा संचालकों को आदेश दिया कि वह किसी भी हालत में शराब की बिक्री न करें और न ही पीने की अनुमति किसी को दें। अगर कोई शराब पीता मिल गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होंने ढाबा व होटल संचालकों को निर्देश दिये किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें जिससे पुलिस ऐसे व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही अमल में ला सके।






Leave a comment