
उरई । नगर के मोहल्ला सुशील नगर में संचालित बाबा एजूकेशनल पार्क विद्यालय की मान्यता महज कक्षा पांच तक कक्षायें संचालित करने की है। लेकिन वह नियमों को ताक पर रखकर इंटर तक की कक्षाओं का संचालन लंबे समय से करता चला आ रहा हैं। उक्त बारे में जब जिला विद्यालय निरीक्षक का ध्यान आकर्षित कराया तो उनका कहना था कि वह जल्द ही विद्यालय का निरीक्षण करेंगे यदि उक्त विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की कक्षायें संचालित मिली तो नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। लेकिन इस तरह की अनियमितता करने की इजाजत किसी को हरगिज नहीं दी जायेगी।
भोलेभाले अभिभावकों को शिक्षण संस्थान का संचालन करने वाले लोग अनेकों प्रलोभन देकर अपने कुचक्र में फंसाकर उनका शोषण करने से नहीं चूक रहे हैं। एक ऐसा ही मामला जिला मुख्यालय के मोहल्ला सुशील नगर में देखने को मिला जहां अर्धनिर्मित आवासीय भवन में बाबा एजूकेशनल पार्क नाम से विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। उसके पास कक्षा 1 से पांच तक कक्षायें संचालित करने की विभाग से मान्यता होना बतायी जा रही हैं। लेकिन अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में विद्यालय संचालक मानसिंह कुशवाहा कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन भी अवैध तरीके से करा रहा है। आवासीय भवन में विद्यालय का संचालन होना विभाग की नजरों में पूरी तरह से गलत तो है ही उससे भी बड़ी गलती विद्यालय संचालक बगैर मान्यता लिये जूनियर के साथ ही इंटर मीडिएट तक की कक्षाओं का संचालन लंबे समय से कर रहा है। भोलेभाले अभिभावकों को मानसिंह कुशवाहा किस तरह से गुमराह कर अपना उल्लू सीधा कर रहा है यह अपने आपमें आश्चर्य करने वाली बात हैं। जब उक्त संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी करने का प्रयास किया तो उनका कहना था कि वह जल्द ही उक्त शिक्षण संस्थान का निरीक्षण करेंगे और बगैर मान्यता से कक्षायें संचालित करने पर विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।






Leave a comment