उरई । कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला में गाँव के ही लोगों ने एक घर में घुस कर चोरी कर ली लेकिन इसी दौरान घर की एक महिला को आहट मिल गई जिससे उसने जाग कर उन्हे ललकारा तो वे लोग भाग खड़े हुए । महिला की ओर से आरोपियों के खिलाफ़ नामजद तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस ने मामले को संदिग्ध बता कर पहले जाँच कराने की बात कही है ।
उक्त ग्राम निवासी राजू दीक्षित ने बताया कि शनिवार की रात उनके घर के लोग रोज की तरह खाना खा पी कर सो गए थे । रात में अचानक उनकी पत्नी गीता खटरपटर की आवाज सुन कर अपने बिस्तर से उठीं तो गाँव के ही तीन लोगों को उन्होने रुपये और जेवर समेटते हुए देखा । इस पर उन्होने तीनों को ललकारा तो वे लोग भी सतर्क हो गए और भागने लगे । पीछे से हम लोग भी दौड़े लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके । इसके बाद हम लोगों ने 100 नंबर पर फोन किया तो पुलिस आ गई । छानबीन करने पर पुलिस को काफी दूर बक्सा और घर का अन्य सामान मिला । उधर थाना पुलिस का कहना है कि 2 दिन पहले आरोपियों से इनका विवाद हुआ था जिसकी वजह से घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है । जाँच की जा रही है ।






Leave a comment