कोंच (उरई )। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताहरपुरा निबासी मंगल सिंह पुत्र राजेश बाल्मीकि को मजदूरी के पैसे मागना उस समय भारी पड़ गया जब दबंग ने उसे आइन्दा पैसे मांगने नहीं आना बर्ना जान से मार देंगे। यह बाक्या सुनाते हुये पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी करके करता है।4 अक्टूबर को वह अपनी मजदूरी के पैसे गाँव के सरन सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह पटेल के घर पर मागने गया तो सरन सिंह माँ बहिनांे की भद्दी भद्दी गालियां देते हुये बोले कि मेहतर बाले पैसे मांगने आ गया।पहले ट्रांसफार्मर तो चढ़ाओ तो मंगल सिंह ने कहा मैं ट्रांसफार्मर चढ़ाना नहीं जानता हूँ मै तो खम्बे गाड़ने के पैसे मांग रहा हूँ। अब वह मेरी 5 दिन कीमजदूरी के पैसे नहीं दे रहा है और मेरी लड़की नैना की तबियत बहुत खराब है मुझे पैसे की जरुरत है। इस सम्बन्ध में कोतवाली के बरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुये दलित पीड़ित मंगल सिंह को न्याय दिलाते हुये गांब में कोबरा पुलिस को भेजकर सरन सिंह को बुलाने के लिये कहा।

 

Leave a comment