उरई । घर के बाहर खेल रही मासूम को ट्रैक्टर ने रौंद डाला जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। मां ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जालौन कोतवाली के ग्राम कुठौन्दा बुजुर्ग में गिरिजा शंकर की घर के बाहर खेल रही बच्ची को वहाँ से गुजर रहे ट्रैक्टर ने कुचल डाला । हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर से कूद कर भाग निकला । बाद में घर वालों ने उसे दौड़ कर उठाया और आनन फानन अस्पताल ले कर चल दिये लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । बच्ची की माँ सरोज ने ट्रैक्टर मालिक अलाइपुरा निवासी बालादीन और उसके अज्ञात चालक के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करा दिया है ।






Leave a comment