उरई, । एट थाने के अकोडी में घर की सफाई करते समय लैंप ऊपर गिर जाने से महिला आग की चपेट में आ गई जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान आज मौत हो गई ।

अकोडी निवासी महेंद्र वर्मा की पत्नी मालती देवी (38वर्ष ) सोमवार  की रात अपने घर में सफाई कर रही थी । इसी दौरान जलती हुई लैंप उनके ऊपर उलट गई जिससे वे पलक झपकते आग का गोला बन गयीं । लपटों में घिरी अपनी पत्नी की चीख सुन कर महेंद्र वर्मा उसे बचाने के लिए दौड़े और इसके जलते वे भी बुरी तरह झुलस गए । बाद में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उपचार के दौरान मालती ने दम तोड़ दिया ।

खबर पा कर आई पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

 

 

Leave a comment