उरई । रेंढर थाने के खकसीस गाँव में खेत में काम करते समय ड्रायव कर रहे ट्रैक्टर मालिक का संतुलन बिगड़ गया जिससे उसकी नीचे दब कर मौत हो गई। उसका भाई साथ बैठा था । वह भी ट्रैक्टर के नीचे आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया ।
खकसीस में सोमवार को दोपहर में अरुण मिश्रा ( 40 वर्ष ) ट्रैक्टर से खेत की बखराई कर रहे थे । उनके भाई सुशील मिश्रा भी ट्रैक्टर पर उनके साथ थे । अचानक स्टेयरिंग का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया । अरुण मिश्रा की उसके नीचे दब कर मौत हो गई जबकि सुशील को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।






Leave a comment