
कालपी (उरई )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का 16 अक्टूबर दिन सोमवार को बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी यमुना पुल के समीप दुर्गा मन्दिर के पास ढाई बजे भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के यहां उनके गृह ग्राम खरेला जिला हमीरपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। तभी पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान कुलदीप गुर्जर,विवेक यादव, योगेन्द्र नारायण शुक्ल, अशोक दुवे, राकेश दुवे एड.,दिनेश बाबू श्रीवास्तव,लक्ष्मण सिंह गौतम, सुनील पटवा, मोहनलाल श्रीवास, मनोज जाटव, भगवान दास खटिक, गयादीन अहिरवार, मैराज सिद्दीकी, रंजीत सिंह यादव, अनबारूल हक, वारेलाल,रामवाबू सिहं, सुरेन्द्र सिह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।






Leave a comment